Saturday, December 24, 2011

सबकी अपनी अपनी हिंदी

प्रमोद जोशी का लेख 'मॉनसून क्यों और मानसून क्यों नहीं?' मैंने समाचार मीडिया डॉट कॉम पर पढ़ा जो संभवतः इस साईट के व्यवस्थापक भी हैं. प्रमोद जोशी की बात मुझे कुल मिलाकर अच्छी लगी. उन्होंने इस लेख में कहा है कि देवनागरी ध्वन्यात्मक लिपि है तो हमें अधिकाधिक ध्वनियों को उसी रूप में लिखना चाहिए। इससे मैं पूर्णतः सहमत नहीं हूं. देवनागरी पूर्णतः एक ध्वन्यात्मक लिपि है और इसमें कुछ विशेष ध्वनि को छोड़ कर संसार की किसी भी भाषा को लिखने की क्षमता है. इसमें कोई संदेह की बात नहीं है. इसमें किसी भी भाषा को लिखा जा सकता है. उन्होंने अपने इस लेख में आचार्य किशोरीदास वाजपेयी जी के बारे में कहा कि वह नुक्तों को लगाने के पक्ष में नहीं थे। यहां पर मैं असहमत हूं. अगर नुक्ता न लगाया जाए तो देवनागरी सारी ध्वनियों को अपने में समाने का सामर्थ्य नहीं रखती. चूंकि हिंदी में रोमन लिपि का z या उर्दू के ز   ض  ظ के वर्ण उपलब्ध नहीं हैं, जब तक इसमें नुक्ता न लगाया जाए तब तक यह जंग (war) को ज़ंग (rust) में परिवर्तित करने में असमर्थ है. यह अपवाद नहीं. यह हिंदी में अपनाना ही होगा इसे एक समृद्ध भाषा और लिपि दोनों ही बनाने में. अन्यथा अर्थ का मतलब बदले न बदले, इनके उच्चारण के साथ न्याय नहीं हो सकता.

दूसरी बात यह कि देवनागरी पूर्णतः एक ध्वन्यात्मक लिपि है, इसलिए यह ज़रूरी नहीं कि इसमें लिखे जाने वाले शब्द बिल्कुल वैसे ही हों जिस तरह वे अन्य भाषा जैसे अंग्रेज़ी   में लिखे जा रहे हों. उदाहरण के तौर पर ग्राफ़िक को ग्रैफ़िक लिखना और ग्राफ़ को ग्रैफ़ लिखना मैं उचित नहीं समझता. हां, अलबत्ता, यह ज़रूर है कि हम मॉनसून को मानसून भी नहीं लिख सकते. निस्संदेह, इससे भाषा की सुंदरता जाती रहेगी.

तीसरी बात यह कि, हिंदी को हिंदी जानकारों ने एक जीवित भाषा क़रार तो दिया है अपितु इस भाषा के लिए शोध में लोगों ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है. हिंदी के शब्दों का कोई व्युत्पत्ति विज्ञान (etymology) सामान्य नहीं है. इससे आम विद्यार्थियों को यह पता कर पाना कठिन होता है कि अमुक शब्द आया कहां से. अतः इसे एक जीवित भाषा बनाने के लिए इसके बेचने वालों (समाचारपत्र, पत्रिका, सरकारी एजेंसी, समाचार एजेंसी, इत्यादि) के बीच एक सहमति बनाए जाने की आवश्यकता है और इसके लिए एक मानक शब्दकोष (अब शब्दकोष ही ले लें, कुछ लोग इसे शब्दकोश भी लिखते हैं, इस पर भी सहमति आवश्यक है) अत्यंत आवश्यक है. क्षमा चाहता हूं, लेकिन सरकार जो शब्दकोष निकालती है वे सरकार के पास ही रह जाती हैं. सर्फ़ एक्सेल से हटाए गए दाग़ की तरह ये भी बाजार में तभी मिलती हैं जब इसको बारीकी से ढूंढा जाए. पूर्ण विराम लगाएं खड़ी लकीर की तरह या बिंदु से ही काम चलाया जाय, यह भी एक मुद्दा है.  

तकनीकी शब्दावली की हिंदी, साहित्यिक हिंदी से अधिक परेशान करने वाली बन रही है. तकनीकी हिंदी में कहीं कुछ है तो कहीं कुछ. कोई save का अर्थ सहेजें लगा रहा है तो कोई सेव करें और कोई संचित करें. क्या यह आने वाले दिनों में इन सॉफ्टवेयर के उपयोगकर्ताओं के लिए कठिनाई खड़ी करने नहीं जा रहा है? अलग अलग अनुवादक अलग अलग तरह से शब्दों को ले रहे हैं. सीडैक और माइक्रोसॉफ्ट जैसी दो संस्थाओं ने इसके लिए अपना एक भाषा पोर्टल ही लॉन्च कर दिया है जहां अनुवादक इन भाषा पोर्टल का सहारा ले कर अपना अनुवाद करते हैं. हास्यास्पद यह है कि दोनों में बहुत  कम समानता है. कई शब्द ऐसे हैं जिनके बीच भेद करना कठिन है. उदाहरण के लिए हिंदी की एक स्थिति के लिए अंग्रेज़ी के position, status, condition हैं. ऐसी स्थिति में, अनुवाद हुए इस सॉफ्टवेयर पर कार्य करने वालों के ह्रदय और मस्तिष्क की जवाबदेही इश्वर भी शायद ही ले सके! इसी प्रकार, कई ऐसी जगह जहां पहले से प्रचलित शब्द हिंदी में मौजूद हैं तो फिर उनका उपयोग क्यों न किया जाए. उदाहरण के लिए टेलीफ़ोन को हिंदी में क्यों टेलीफ़ोन कहा जाए? इसे दूरभाष क्यों न कहा जाए? इस में आपत्ति कहां है? लेकिन जहां पर शब्द हैं वहां पर उसका उपयोग नहीं करेंगे और जहां नहीं है वहां अपनी हिंदी डालेंगे. यह हिंदी को मातृभाषा नहीं मात्रभाषा बनाने का तरीका है. एक बार मैंने हिंदी दिवस पर फेसबुक पर एक 'हमारी भाषा'  अलापने वाले व्यक्ति की पोस्टिंग पढ़ी. वहां  यही 'मात्रभाषा को बचाओ' लिखा हुआ था. अब हमें तय करना है कि हमें मातृभाषा को बचाना है या मात्रभाषा को. यदि मातृभाषा को बचाना है तो उसी तरह इसे बचाना होगा जिस तरह हम अपनी माँ को गालिओं से बचाते हैं. 

यह बात केवल हिंदी समाचारपत्रों या पत्रिकाओं तक ही सीमित नहीं है बल्कि अमिताभ बच्चन जैसे महानायक इस बात को कहते हुए नहीं थकते कि हिंदी फिल्म उद्योग ने पूरी दुनिया को हिंदी सिखाया है. वहां भी हिंदी की बेचारगी झलकती है. कुछ सालों पहले, बहुत पुरानी बात नहीं है, हम सबको अच्छे से यह याद होगा, एक फिल्म आई थी 'ओम शांति ओम' जिसका एक बड़ा प्रचलित संवाद था ‘अगर इंसान किसी चीज़ की इच्छा मन से कर ले तो पूरी कायनात उसे पूरा करने के लिए साज़िश में लग जाती है'. यह असल में पाउलो की किताब अल केमिस्ट से ली गयी थी जहां पाउलो हमेशा अपने पात्र के माध्यम से यह कहलवाता है, जो उस किताब की कई सुंदरताओं में से एक है. यहां तो कायनात का बला**** हुआ न? साज़िश शब्द हमेशा से ही एक नकारात्मक शब्द रहा है. हम मनुष्य सदियों से एक दूसरे के खिलाफ़ इसका उपयोग करते आ रहे हैं. क्या कायनात कभी साज़िश जैसा घिनौना कार्य करती है? तो, हम क्या कहें ? यह कहें की हमारे हिंदी फिल्म जगत की भी एक अपनी हिंदी है. उसी प्रकार दशकों से प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने ख़िलाफ़त को विरुद्ध या विरोध का दर्जा दे दिया. कई फिल्मों और बड़े बड़े समाचारपत्रों में मैंने देखा की ख़िलाफ़त का उपयोग विरोध के लिए हो रहा है जबकि इसके लिए मुख़ालिफ़त सही शब्द है और ख़िलाफ़त का इससे कोई लेना देना ही नहीं. ख़िलाफ़त शब्द इस्लाम के ख़लीफ़ा से जुड़ा है.

कुल मिलकर यहां पर मुझे एक बात कहने को मन करता है कि हिंदी केवल गानों की  या किसानों की भाषा नहीं यह विद्वानों की भी भाषा है. यह भारत के कुलीन वर्ग को समझना चाहिए और इसके लिए प्रयास करनी चाहिए कि हम जिस स्तर पर हिंदी में कार्य कर रहे हैं उसी स्तर से अपने प्रयास से हिंदी का एक मानक तैयार करें और इसे और अधिक समृद्ध बनाएं.

Monday, March 7, 2011

औरत

तुम माँ हो तुम बहन हो

तुम संगिनी हो तुम जीवनदायिनी हो

आधा संसार हो तुम

तुम्हारे बग़ैर यह दुनिया बेमाना है



फिर भी सहती हो माँ होकर

बच्चों की पहरेदारी

बीवी होकर शौहर की

चारदीवारी



परदे में रहना पड़ता है तुम्हें

सब कुछ सहना पड़ता है तुम्हें

कभी बिकती हो तुम

बाज़ारों में



किसी की जीनत हो तुम

तो कुछ लोगों के लिए सिर्फ एक जिस्म

एक ही रूप में न जाने

कितने किरदार निभाती हो तुम



तुम्हारे कोख से निकला हुआ तुम्हारा ही अंश

कितना ज़ुल्म करता है तुम पर

कैसे सहती हो तुम यह सब

कभी बीवी कभी बहन कभी माँ बनकर



ऐसा कैसे कर लेती हो तुम

सहती हो इतनी सारी तकलीफें

तुम को तो न छोड़ा भगवान ने भी

पूरी कायनात का टीस दे दिया तुम्हारे हिस्से में



लोगों को बेचारी क्यों लगती हो तुम

कोख में ही पता चलने पर

तुम्हें वंचित कर दिया जाता है

दुनिया में आने से



तुम कुछ बोलती क्यों नहीं

क्यों मना नहीं कर देती हो

कोख में साँपों को पनपने से

क्यों नहीं मना कर देती हो वासना का शिकार बनने से



एक ही कारण मुझे नज़र आता

क्योंकि तुम औरत नहीं भगवान हो

जो सिर्फ देता है ज़रूरत में

तुम बेचारी नहीं बलवान हो महान हो .



मैं तुम्हें सलाम करता हूँ

हजारों बार नहीं करोड़ों बार

क्योंकि मेरे दुनिया में रहने की

तुम ज़मानत्दार हो.



मंसूर



Tuesday, March 1, 2011

Principles Of Good Writing

Writing is neither art nor Science. It is commerce. It  is something that requires your energy, mind and time.   A writer is not born. Writer is a matter of rigorous practice and complete hard work. L.A. Hill suggests that good writing depends more upon hard labour and less upon inspiration. Some are found telling that writers are natural. Writing is ninety percent hard work and one percent inspiration as quoted by L.A. Hill. So the sooner you get into the habit of disciplining yourself to write, the better. The moment you think to start writing something, you should prepare yourself this way-

Keep a pen and a notebook with you when you are reading a newspaper, a magazine, a novel or anything of a sort. This is the first requirement of writing. Jot down new words , new phrases, new expressions.

See normal things in a different view. For example a smiling face may carry pain inside. Try to understand people around you. The nearest objects to write on are people around you. It may be your naughty  niece, your jealous neighbour, your funny friends, your unwanted relatives, your boring bosses, your talkative colleagues, your servants, etc. Try to go so much deep of a character.

Read those pieces of news that centre around people. You can have story out somebody's joy as well as his/her tragedy.

Try to create your own style. Aping never pays. Try not to ape. You can thus never become a good writer.

Write at least a few words daily. And keep increasing the number gradually.




Thursday, February 24, 2011

बचपन

जब मैं बच्चा था
शरारत बहुत करता था
लोगों की डांट भी खानी पड़ती थी
अम्मीं के थप्पड़ भी बर्दाश्त करने पड़ते थे .


तब मैं सोचा करता था
बड़ा होऊंगा जल्दी
तब मुझे न खानी होगी
किसी की डांट न ही अम्मीं से डर होगा .


फिर मैं बड़ा हुआ
कोई डांटता तो नहीं अब
अम्मीं भी अब
संभाल कर बोलती हैं

लेकिन सुबह से शाम बहुत सारी
फ़िक्र होती है
कभी लोगों के ताने परेशान करते हैं
कभी रोटी की चिंता होती है .

कभी दोस्तों की मुस्कराहट में
मजाक उडाए जाने का एहसास होता है
सपने को पूरा न होते देख
बड़ी मायूसी सी लगती है .

अब रिश्तों से पहचान हो गयी है
रिश्तों को निभाना बड़ा मुश्किल लगता है
पता नहीं अब क्या करूं
काश मेरा बचपन लौट आता .

अम्मीं के थप्पड़ फिर से खाता
लोगों की डांट सुनकर मज़ा लेता
रिश्तों में काश बंधा न होता
सपनों की कोई परवाह न होती .

क्योंकि बचपन में रहना
खुद एक सपना है
काश खोदाया मेरी सुन लेता
और मैं फिर से बचपन में लौट गया होता

फिर न तमन्ना करता बड़े होने की
सिर्फ दुआ करता उस वक़्त के ठहर जाने की
जब मैं बच्चा था
शरारत बहुत करता था .

मंसूर





Tuesday, February 22, 2011

इज़हार

आज अचानक कुछ इकरार करने का दिल करने लगा है
अपने दिल के बोग्ज़ का इज़हार करने का दिल करने लगा है  
फिज़ा में मानों ग़ज़ल की समां बंध गयी  हो
ऐसा मुझे क्यों अचानक लगने लगा है  .

बिजली की कड़क में भी  नज़्म
के  मिठास  का  एहसास  होने  लगा  है
फूल  चाहे  कोई  भी  हो
गुलाब  ही  लगने  लगा  है

अब  दुश्मनों  से भी  दिल
लगाने   का  दिल  करने  लगा  है
पता  नहीं  क्यों
सब  फिर  से  अपना  लगने  लगा  है .

रात  में  जो  ख्वाब  मुझे  अक्सर
परेशां  करते  थे
अब  दिन  में  भी  उनसे
मुझे  उन्स  होने  लगा  है

मैं  नहीं  जानता  ये
बदलाव  क्यों  होने  लगा  है
सिर्फ वह    दिन याद  है  जब  मैं  तुमसे  मिला  था
उसी  दिन  से  मानो  सब  कुछ  बदलने  लगा  है .

मंसूर

Tuesday, February 8, 2011

प्रेमिका

मेरा दोस्त कहता है उसकी प्रेमिका
की आँखें बहुत नशीली हैं
मानो झांककर नाप ले उसमें
पूरे समंदर की गहराइयां.

मेरा दोस्त कहता है उसकी प्रेमिका
के गाल बहुत कोमल हैं
रुई से भी कोई मुकाबला नहीं
मानो थिरक रही हों हवा के हलके झोंकों पर .

मेरा दोस्त कहता है उसकी प्रेमिका
के होंठ गुलाबी हैं
पंखुड़ियों की तरह गुलाब के
मानो सफ़ेद बादल में लाली छा गयी हो .

मेरा दोस्त कहता है  उसकी प्रेमिका
की खुशबु बिलकुल अनोखी
कस्तूरी से भी ज्यादा मीठी
और हमेशा बरक़रार रहने वाली .

मेरा दोस्त कहता है उसकी प्रेमिका
कुदरत की एक कलाकारी है
जो युगों युगों में कभी कभी
विरले ही अवतरित होती हैं ज़मीन पर .

मेरी प्रेमिका में वैसा कुछ भी नहीं
सीधी साधी भोली भाली
बिलकुल काले बादलों का रंग
मानों खोदा ने उसे तिरस्कार के मूड में बनाया हो .

लेकिन उसकी चंचलता
उसकी बेबाकी
उसके नखरे
उसका अधिकार जमाने का मेरे ऊपर वो रवैया .

मुझे एहसास दिलाता है
मानो इश्वर ने उसे
मेरे लिए ही बनाया था
तिरस्कार से नहीं बलके बड़े प्यार से .

क्योंकि जानता था वह
रूप से मुझे क्या लेना देना
मैं तो पढ़ लेता हूँ मन को
वह मेरे मन की है और मैं उसके मन का .

वेश्या

एक वेश्या थी . उसका एक नियमित ग्राहक था . काम से थक हार कर वह रोजाना उस वेश्या के पास अपनी भूख  मिटाने आता और अपनी भूख मिटाकर घर लौट जाता. अपनी मजदूरी का कुछ भाग उसे दे जाता.
एक दिन उसे मजदूरी नहीं मिला . उसके पास पैसे नहीं थे . लेकिन भूख लगी थी . वह वेश्या के पास गया और अपनी भूख मिटाई. जाने लगा तो उस वेश्या ने अपना मजदूरी मांगी लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे . वेश्या ने अपनी मजदूरी के बदले उसके हाथ में बंधी हुई पुरानी दहेज़ कि घडी उतरवा ली .

वेश्या कहीं की . ग्राहक बडबडाया और चला गया .   

Monday, February 7, 2011

धर्म निरपेक्ष

वह किसी बड़े  देश का राजा था . उसके बारे में लोग कहते थे कि वह धर्म निरपेक्ष था . एक दिन वह अपने काफिले के साथ कहीं जा रहा था. रास्ते में उसे एक विशाल गिरजाघर मिला. गिरजाघर बहुत सुन्दर था . उसके मीनार में संगमरमर लगे थे . उसके फर्श और दीवारें सस्ते पत्थर के बने थे . उस गिरजाघर को देखकर राजा ने अपने मंत्रियों से कहा.  इस गिरजाघर के पास एक मंदिर बनाओ , जिसके दीवार , मीनार और फर्श पुरे संगमरमर के हों . आखिर लोग मुझे धर्म निरपेक्ष कैसे कहेंगे .  मेरे शासन में हर गिरजा घर के साथ साथ मंदिर होना चाहिए .
अब वहां मंदिर भी है. लोगों ने राजा के इस कृत्य के लिए उस राजा कि खूब जयजयकार की . आज भी उस देश में उसी राजा का राज है .  

Thursday, February 3, 2011

Doctors need special treament for their ailing soul!!

The hottest place in Hell is reserved for those who remain neutral in times of great moral conflict.

(Anonymous)



One recent incident that has taken place in Bihar (India) where some bodyguards shot at some junior doctors in Gaya Medical College and Hospital. Reason is unknown. Who was at fault is still mysterious. Whatever the reason be prima facie shows that actions done by bodyguards were out of frustration. When you see the conditions of your ward worsening in a government hospital and doctors pay no heed to your repeated requests even the weakest can collect strength to do what the bodyguards did. I strongly support the courage shown by the bodyguards for I have also been a victim of the same circumstances. My one year niece was admitted in Patna Medical College and Hospital with a serious heart disease. When I went to the doctor on duty to request him to see the baby who was feeing breathless, the doctor over there treated so inhuman that anybody can shoot him provided he would have the guts. Had I been had a pistol I would have done the same what the bodyguards have done. I was with my niece for a week there praying each minute to get rid of these doctors. Meseems doctors nowadays enjoy watching dying people in hospitals. They are so insensitive that sometimes I feel they have no hearts. Doctors are criminals in the guise of white coats. My niece died after a few months but the wound still persists on my heart. Today , I hate the doctors most. Wherever you see you will find that doctors are quite insincere towards their duties. Either they are just passing time in government hospitals or they are making money in their own clinics. Medical services have become a business now. I wrote one letter to the Chief Minister of Bihar suggesting him a few measures he must take to improve the conditions in the hospitals but in vain. Mr. Nitish Kumar did not feel even to reply the letter to me. I had suggested him to introduce one paper of Moral Education in Medical Colleges. And those who show sensitiveness towards humanity should be given degrees only. I remember one famous quotation at this point of time of a great philosopher that universities are turning out educated barbarians is correct to its each letter. Today medical colleges are turning out only barbarians. Right from kids level those who wish to become doctors have desire to earn money , repute and nothing else. Nobody thinks of human services.

On a small issue doctors go on strike. They paralyze the entire medical system. I am shocked to see how people bear with these things. They really do not understand what is happening or they do not want to understand. They have closed their eyes or they are really blind. Doctors are demanding to bring some act for their protection. Is there no need to bring some act for protecting common man from these demons in white coats?

Today we are trying to touch the sky in the field of Science and Technology. We are going into the Space to explore new opportunities to let life exist. For whom? Humanity is wounded. It is crying. Scientists world over are researching on new remedies to cure ailments and diseases. Nobody is researching on how to heal souls, how to improve morality, how to put hearts into human beings. Environmentalists, social activists, reformers, feminists are making worldwide discussions on many issues. However, no social activist dares look into ailing hearts of humanity. This is high time to ponder over how we can be human first and then other things. This is the time of greatest moral conflict in human history. Beware !!

Saturday, January 15, 2011

Blasphemy, Fanaticism and Asia Bibi


I would gladly like to remind you that I am a Muslim and I love my religion. I would also like to remind you that I have no relations with people behind the innocent killings. In recent months, the case of Asia Bibi has woken up many minds. Many minds who assume religion as a way to salvation, as a way to making human beings, as a way to establishing harmony , as a way to spreading happiness, peace and equality. Can we say these characteristics match with those happened with Asia Bibi? To my opinion , a big No. By the name Asia Bibi seems to be a Muslim however she is a Christian hailing from Pakistan. She was charged with blasphemy and living in fear for life while awaiting a government decision in a dark prison of some Pakistani Jail. She was supported by a progressive and true Muslim - Salman Taseer (the governor of Punjab) and consequently paid his price of being human. He was killed. The message - Muslims can bear with none where the question of their faith arises.

I remind one small event when I asked one simple question to a friend of mine. The question was whether my beard I would grow could grow to the size of a broom that might be used to sweep the floor. The question put me in danger. The friend of mine was in mood to kill me. The question was just a query out of my curiosity. To everyone's utter surprise the friend of mine did not pronounce even first Kalima of Islam ( La Ilaha Illallah Muhammadur Rasoolullah - There is no God but Allah and Muhammad is His messenger) . I have cited this event just to show the real pictures of people behind this fanaticism. Fanaticism is not related with Islam in any means. There is no room for these people in the edifice of Islam. Islam is a religion of love , brotherhood, justice and equality. I would like to cite some very important quotations quoted by some non-Muslims thinkers and philosophers. They are -

Mahatma Gandhi, statement published in 'Young India,'1924.
I wanted to know the best of the life of one who holds today an undisputed sway over the hearts of millions of mankind.... I became more than ever convinced that it was not the sword that won a place for Islam in those days in the scheme of life. It was the rigid simplicity, the utter self-effacement of the Prophet the scrupulous regard for pledges, his intense devotion to his friends and followers, his intrepidity, his fearlessness, his absolute trust in God and in his own mission. These and not the sword carried everything before them and surmounted every obstacle. When I closed the second volume (of the Prophet's biography), I was sorry there was not more for me to read of that great life.

Sir George Bernard Shaw in 'The Genuine Islam,' Vol. 1, No. 8, 1936.
"If any religion had the chance of ruling over England, nay Europe within the next hundred years, it could be Islam."
“I have always held the religion of Muhammad in high estimation because of its wonderful vitality. It is the only religion which appears to me to possess that assimilating capacity to the changing phase of existence which can make itself appeal to every age. I have studied him - the wonderful man and in my opinion for from being an anti-Christ, he must be called the Savior of Humanity."
"I believe that if a man like him were to assume the dictatorship of the modern world he would succeed in solving its problems in a way that would bring it the much needed peace and happiness: I have prophesied about the faith of Muhammad that it would be acceptable to the Europe of tomorrow as it is beginning to be acceptable to the Europe of today.”

Michael Hart in 'The 100, A Ranking of the Most Influential Persons In History,' New York, 1978.
My choice of Muhammad to lead the list of the world’s most influential persons may surprise some readers and may be questioned by others, but he was the only man in history who was supremely successful on both the secular and religious level. ...It is probable that the relative influence of Muhammad on Islam has been larger than the combined influence of Jesus Christ and St. Paul on Christianity. ...It is this unparalleled combination of secular and religious influence which I feel entitles Muhammad to be considered the most influential single figure in human history.


Arthur Glyn Leonard in 'Islam, Her Moral and Spiritual Values'
It was the genius of Muhammad, the spirit that he breathed into the Arabs through the soul of Islam that exalted them. That raised them out of the lethargy and low level of tribal stagnation up to the high watermark of national unity and empire. It was in the sublimity of Muhammad's deism, the simplicity, the sobriety and purity it inculcated the fidelity of its founder to his own tenets, that acted on their moral and intellectual fiber with all the magnetism of true inspiration.


There is no dearth of statements like as the above for Muhammad. Alas! These words are diminishing now. And responsibility goes directly to those who are doing all this.
Asia Bibi is a simple case of relive. What she said was out of anger and resentment. She should be bailed out with honour in the light of this verse from the Quran –

“But do not revile those (beings) whom they invoke instead of God, lest they, in their hostility, relive God out of ignorance.” (6:108)

There are numerous examples when Muhammad was insulted, abused and even bruised but he neither suggested any sort of punishment nor he took any sort of revenge. In return, those who tried to abuse and insult him, embraced Islam and later proved to be asset for this great religion. There is no room for death sentence for blasphemy in Islam. Islam is religion of God. And Muhammad is the best and most loving messenger of God. Let God decide what He should do who abuses His darling. Beware! He will not leave those even who are doing all this in the name of Allah and His messenger.

Note for Muslims : Whenever name of Muhammad comes we should say Peace Be Upon Him) followed by his name. For non-Muslims it is not essential. It is on their discretion.

Thursday, October 21, 2010

Life is beautiful!!






There are many species on this universe,
Some fly, some swim, some hibernate,
God has created one species – human being,
And he can do all those, he is bestowed with such strength.

There are many humans who have all,
Beautiful house, luxurious car, happy family , heavy bank balance,
Still they look like gloomed,
and think about what they do not have.

They are those who steal their own happiness,
Crying over spilt milk ,
Unaware of the gems they have,
In search of the worthless.

They forget all what they are blessed with,
Look at all curses in their life,
Actually they try to find out miseries,
To tell people they want their sympathy.

GOD is great and benevolent,
Because they are alive, despite being offender,
Had it been the law of the land,
They would be called traitor.

Friends, this life is beautiful,
Live with all what you have,
Cheer up with the little,
Worry not about those, what you do not have.
Note: If you want to strive for something to achive, strive for happiness.

Tuesday, August 24, 2010

Common Man

I am a common man,
I wake up at 5,
to win a bread,
ready to strive.

I am a common man,
work hard for all day,
worry in the evening,
breads how will I lay?

I am a common man,
one head for my nation,
unaware of its glory,
in search of some ration.

I am a common man,
vote for someone special,
he wins , i lose everytime,
however don't care about my label.

I am a common man,
die unlamented, unattended,
but when he dies,
feel orphaned and sad.
(Contd...)

हिंदी में लिखने की एक छोटी सी कोशिश

मैंने आज से कुछ हिंदी में भी लिखने का कार्य शुरू किया है । मेरी कई कवितायें और छोटी कहानियां हिंदी में हैं जिन्हें मैं जल्द ही पर्काशित करूंगा। आप पढने वालों से अपील है की धैर्य रखें । ब्लॉग में शब्द बिलकुल सही नहीं होते हैं इसलिए थोड़ी बहुत ग़लती होने पर माफ़ कीजिए गा । यह एक जांच है की मैं उन्हें कितनी शूधता के साथ लिख सकता हूँ।

Tuesday, May 25, 2010

Money Plant

Gomti asked Phool Waala to bring money plant for her the next day. She had heard about money plant a lot of myths like money plant grown inside home brings home money in abundance and as the creepers grow the home gets prosperous. She has herself seen her neighbor Mrs. Sharma, how poor they were before they had planted it.

Phool Waale, should you forget to bring the plant tomorrow?

No never, I must not ! It is my business.

I am afraid you will not keep my demand in mind!

What else if you won't bring it tomorrow?

One thing I do! I shall not pay for the flowers you have given today! OK

No Bibiji, Do not do like this. I am a poor man. I dig well everyday and take water.

But I am not taking your money for ever! It is only a matter of less than a day.

It is a matter of only one day for you but for me It is a matter of food for my wife and my five children.

OK! But Had I not bought your flowers where would you have bought food for your wife and children.

God manages for us and I am sure He would manage

But how would you ensure me that you would not forget the plant!

By my children, I will take it tomorrow!

After a long persuasion she paid but warned she would not buy again anything from him if he would not come next day

Next morning was a great waiting period for him since the early morning.

See if the phool waala has come, she asks her boy, Raj when the bell rings

Mummy No Phul Waala, Doodh Waala has come. Bring the can and take milk. I am going for some urgent work and the door I have kept open.

Oh the boy must be a dare devil one day! Stupid

She ran, for nothing would go stolen

She was cooking and the bell rang

Coming, coming. It must be Phool Waala

She opens the door in a hurry without seeing who the person is through the door eye

Hello Mam, I am from Maya Detergent Powder. Mam I am doing M.B.A. and I am doing this work for two reasons - for experience and for points I get from selling that adds to my final marks.

But I can not buy it for experience nor do I want any points from you

I am busy. Go from here please! She closes the door with a loud sound

But Mam. It is a matter of my career

But not of mine.

Mam, excuse me. It is quite for free

Free! What do you mean?

Mam It is really for free. Let me in, open the door.

She opens the door thinking what harm if she gets something for free. It seems thinking even of moneyplant has started working

OK Come in Please

Madam, Let me introduce first. I am Manoj from Mahipal Institute of Business Management. I am a student of final semester of M.B.A.

Oh you mean you are an M.B.A.

Yes, of course

But you do not look so

Here is my I- Card from my Institute

Oh really.

Well tell me about what are you offering me for free?

Here One Kg detergent, six detergent soaps, six toilet soaps and this 100 ml shampoo is also for not a single penny

Oh My goodness! She gets crazy thinking what would be after she will have the money plant in her home when even she is getting in lieu of only planning for it

Excuse me Madam, but for that sake, you have to do only one thing. You have to fill in the form that is only record sake for the company.

OK Do hurry!

OK Just tell me what I ask. I jot it down now and shall fill the form later.

Your Name Please –

Mrs. Gomti

Your Hubby's Name -

Hubby?

Yeah… means husband

OK. He is Mr. Arvinda Sharma

Where does he work?

He is a Sales Manager in Tata Indi Comm

Where is he right now?

What?

I mean where he works.

He works at Delhi

May I meet him if you please. As we have some shaving cream and perfume for him again for no charge.

But why do you offer your products for free.

It is time of advertisement Mam. And our company is an American one and we do not believe in channel advertisement . We make customers believe in our products by using them for free.

Oh great company, No?

Yes very great!

But I am sorry. He does not live here. I and my 7 year old boy live here. And he comes once a month.

Can I get these products for him? He will be happy to see all this for free and certainly he will use yours.

OK , But for that I have to ask my boss for this and if he allows I may come with my boss to give you these products in the evening.

But why your boss, why not you can come alone also?

My boss suspects all his boys and in this case he wants to get satisfied. After all you know American companies are very sincere about their customer services.

OK, No problem.

OK then Madam, See you in the evening. I am sure you will buy next time these products with your money because this does not happen time and again.

Soon the sales man passed the phoolwaala came.

Oh you are late but in right time. Had you come earlier I would have lost my good business.

Have you brought that?

Yes Bibiji . Here this is.

Oh wonderful, how much is it?.

Give me 10 rupees only.

Not a bad price. Take it, and thank you very much.

I should rather say thanks to you Mam for not bargaining for this.

She is very happy. It is really a good omen.

Let me plant it and see how I challenge Mrs. Sharma who is really jealous of us.

She planted and when her boy returned home she exaggerated her victory. She told how she got these products for free befooling the man

You know my son, the man was so impressed that he has given me these products and moreover he has promised to take some more for your Papa.

Wow really great you are, Mom!

Now, Papa can be proud of you.

He must be, my son.

And you know why all this happened. Certainly because of the effects of this money plant.

Oh, you will see how we make all our neighbors realize we are no more less than them even richer and more intelligent.

OK , my son they are to come this evening . Be civilized. Dare not do any mischief.

It was 7 o'clock. Dark grew around the earth. She is waiting eagerly for her fate. She was observing the surrounding as such a pin drop may sound loud. She was overwhelmed with the imagination of the effects of money plant. She must be imagining even a fine car, a bigger house and diamond jewelry, tour to foreign and a lot more. This would continue if the bell would not have rung. She rushed to the door and opened and welcomed them in a very courteous manner . This time both were holding a briefcase. She already had met the sales man and the other she quickly recognized as his boss.

Good Evening Madam, Meet my boss Mr. Joseph.

Good Evening, Come and sit.

They sat. Call if somebody is inside or somewhere in your house. We have products some thing for everybody ranging from child to young and old even.

OK. I call my son. He is only except me in the house.

Call your boy.

As she went inside, both talked about something and they held their back in the chair. Mrs. Gomti came with her boy Raj. Say Pranam to Uncles. They have something for you also.

Pranam Uncle! What have you got for me?

Sit both of you in the chair and see what we have brought for you. They opened their briefcase and took out something.

Here this is for you for free

They stunned. Pistol?

Yes and that too with a silencer. If you shout, We will definitely give you one bullet quite for free.

They hurriedly tie his hands with the chair behind he was sitting in and stick tape on his lips so that he may not sound. And one of them took the lady to the room inside, and warned if she spoke loudly and did not hand him over the valuables, her boy may get injury, even killed.

What could she have done more. She could not help but open the almirah. What happened further is not worth telling.

Whole night she could not sleep but repent on her foolish belief. Superstition was no more in her minds. Next morning she saw money plant laughing at her.

Love - An Eternal Feeling

Love, love and love
What it is!!
Nobody can know, nor one can define,
Nor one can feel
Nor even one can understand
Who have never loved.

Love is divinity
Love is faith
Love is spirit
Love is innocence

If you are in love
You can understand what means when somebody parts with you,
If you are in love
You can feel, pain is more severe than the most dreadful surgery of your part,
If you are in love
You can know, what violence costs,
If you are in love
You are near to holiness,
If you are in love
You are dear to the world,
If you are in love
You are near to GOD!!

Love claims for nothing
Love blames for nothing
Love desires for nothing
Love aspires for nothing

Love is like a river
That flows across
Keeping malice towards none
Spreading peace and prosperity for everyone

Love is what we can not buy
Love is what nobody can try
Love makes no one cry
Love is all what make you fly

In the dreamland of happiness
In the heart of heavenly feelings
In the treasure of Godly essence
In the river of purity and innocence!!!

Maulvi Sahib

Maulvi Sahib is watching movie with great passion and joy. A romantic movie is screening on a big LCD idiot box that was kept stealthily from public eyes in Maluvi Sahib’s house.

The actor is preparing to get the actress into romantic mood in the scene. Actor starts holding the actress and starts smooching.

Wow, what a great romantic scene!! Maulvi Sahib thrills.

What are you crying for? Enquires begum of Maulvi Sb.

Come, come, see what a great scene of love this is, begum!

I am cooking. I can’t come to watch your non-sense. May Allah take care of you!
Go to the hell.

I know, who will go to the hell. Begum responds with no delay.

Maulvi Sahib does not want to lose this great opportunity which has taken him to the journey of Heaven among the fairies and too not after death, just alive. So he kept mum and started staring on the screen saying Kambakht (Short lived).

He was totally mingled with the scene as if he himself was indulged in romance with the heroine.

Oh, no, stop this, Allah is watching all your misdeeds. His wife screams in disgust.

He shut the television with a quite worried face and asks his wife who has watched.
I said, Allah is watching.

Be curse upon you! I thought somebody from public has watched this deed of mine. Had anybody seen watching me television, all my income from preaches would have rightly stopped.

Maulvi sb. could not collect courage to start television again and started counting names of the almighty. Astaghfirullah (May Allah Forgive Me!)

O My Brother

O my brother you can not see
the beautiful world
But worry not you are
at least far from the ugliness
However, can feel essence of darkness
Full of peace and tranquility

O my brother you can not hear
Melodies of the world
But worry not you are
At least deaf for slogans of hatred
However can realize
The value of infinite
Where all melodies come from

O my brother you can not chant
Mantras of love
But worry not you are
At least innocent from bloody speeches
However can express
Without getting convinced

O my brother you can not walk
Mountains, heels and soil
But worry not you are
exempted from the guilty of being derailed
However can stroll
Every phase of life

O my brother you are not disabled
We call you differently abled
At least what you are
Nobody can ask for.

Friendship – A Wonderful Feeling

Friends are many
But you are special
I do not know why such
But I love you much

Friends are many
But you are loving
I do not know why such
But I miss you much

Friends are many
But you are natkhat
I do not know why such
But your naughtiness thrills me too much

Friends are many
But you are cute
I do not know why such
But your innocence makes me miss you very much

Friends are many
But you are holy
I do not know why such
But your spirit makes me sacred too much

Friends are many
But I love you
But I miss you
But I visualize you

But I realize you
I do not know why such

But my friend you will always remain
In my heartland
In my dreamland
In the heaven

Where your name will be such
Blinds can see
Deaf can hear
Dumb can pronounce

My Friends In School

Those lovely days I can never forget
prank, melancholy, play, and fun,
realized me we have same fate,
bodies were different, but soul was one.

When I got angry
You made me calm
When I was in temperature
You touch my head with your gentle palm.

When I was in pain ,
you came as a healer.
Doctors were
just medicine seller.

When I was sad,
missing my mom and dad,
you were with me,
making me glad.

How can I forget
Those moments, I irritated you,
But you never reciprocated
Never hurt my heart.

I am leaving but not sad
Because your memories I have had,
Can not be stolen
Nor can be destroyed.

My hearts bless you
You never get sad,
Whenever you are in distress
Merely remembering me will make you fresh.

I promise you one thing
Meet you some day,
Somewhere Sometime
Till then God bless you my dear friends!!!!

A girl in the office

I first saw her in my office when I returned from my home after a long time. I heard her soft and impish voice on phone but gave no attention as I am almost allergic to girls. Still I hardly find interests in the opposite sex. Like my behaviour when I returned from my home it went noticed who she was. One thing I usually watched that she worked less and talked more with her colleagues. Her friend was also helping her in this way. However, she was an axis of attention and entertainment for everybody in the office. Her wasting time and talking with everybody pinched me at times. No, do not think otherwise. I was not jealous at all. But somewhat I was not in favour of this gesture of hers. To me , she was just an ordinary girl. And how could an ordinary girl have stolen my attention.

Days passed by stealthily and I started noticing changes in my behaviour. I started coming downstairs and tried talking to her. In fact, I worked in my living room upstairs and I rarely came downstairs during office hours. I think she was waiting this chance as well. This activities accelerated. Though, I checked myself coming downstairs and talking to her thinking she did not deserve that I would talk to her or get her closer. But in vain. I was in a fix. Only a chance was enough to make way to meeting her. Gradually, I became comfortable in talking to her. She started sharing office gossips with me. I started making calls to her and chat continued for minutes. In her cabin pretending for some work. It was just to sit with her. We talked decently. I narrated her inspirational stories. Sometimes, I shared my own love poems. She informed what was happening in the office.

There was a fellow who I think was not happy with this development. He was crazy about her despite being a father of daughters like her. But it did not deter him in enticing her any way. I just watched his every misdeed. I could not expose him for her prestige was at stake.

Soon I realized some odd things are happening, very new. I started missing her. When she was away , I felt paralyzed. Calls increased. Every morning I asked whether she was coming to office or not and in every evening I called her asking about her well being. This was really very new to me. I wanted to talk to her for hours with nobody around. Now, her every disloyalty towards his employer turned into a good chance for me. I was very much sure that she was just playing with me, but I was helpless. I knew that I was just a new boy in her long list of time pass.

After a few days, my office inaugurated. She was invited but did not turn up. I did not know the reason. That day, I did havan just for her sake. Thinking she would be happy to see me doing hindu rituals. Now I was happy that I would see her in my office and would talk to her without any interference. The visualization realized. She came in my office carefree and I became happy. Her arrival in my lonely office frightened me too. I forbade her to come though unwillingly. It was all thrilling. Now, what a cute girl means to someone’s life was clear to me. I had first ever opposite sex in my life who was not my sister, not my mother, not my relative but I liked her.

By the time, this relationship was not given a name. It was not necessary to tie two persons in a relation. I was happy meeting her, was enough for me. But as a part of destiny, it happened. She was fired by the supreme gentleman (boss) and she had to leave the job. When she came informing me I was dumb. I had no answer. I was feeling radical. She left the job leaving a question behind. Is this not a male dominated society where women foot the bill every time? She had paid a price for her girlhood.